

कोलकाता, 5 सितंबर 2025।
श्री भारतवर्षीय बरनवाल महिला संघ की अध्यक्ष माननीया पूनम बरनवाल जी के निर्देशन और पूर्व अध्यक्ष माननीया ललिता लाल जी के मार्गदर्शन में, कोलकाता महानगर बरनवाल समिति (पुरुष व महिला) के सहयोग से, **पश्चिम बंगाल बरनवाल महिला मिलन समारोह** का आयोजन पथुरिया घाट स्थित बरनवाल सेवासदन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बरनवालों के आदि पुरुष महाराजा श्री अहिबरन जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर कोलकाता महानगर बरनवाल समिति के अध्यक्ष गया प्रसाद बरनवाल समेत कई पदाधिकारियों को शाल/उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम बरनवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ललिता लाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सिमरन बरनवाल, झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती वीणा बरनवाल तथा कोलकाता, आसनसोल और दुर्गापुर की महिला समितियों की पदाधिकारी भी मंच पर उपस्थित रहीं।
### सम्मान और विचार-विमर्श
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं बहनों को सम्मानित किया गया। मंच से संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास, महिलाओं की भागीदारी और संगठन की मजबूती पर विचार रखे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम बरनवाल ने कहा कि राज्य की महिलाओं को संगठित कर उनके कल्याण हेतु योजनाओं और कार्ययोजनाओं पर चर्चा ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
### हर्षपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ समारोह
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम बरनवाल ने किया। कोलकाता, आसनसोल, उखड़ा, दुर्गापुर, काजोड़ा, अंडाल, खास केंद्रा, पांडेश्वर, सोनारपुर आदि स्थानों से आई बहनों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। सभी के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था रही और अंत में रिटर्न गिफ्ट स्वरूप लंच बॉक्स प्रदान किए गए।
यह उद्देश्यपूर्ण बैठक सह मिलन समारोह हर्षपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

