Uncategorizedअन्य खबरेशहडोल

देवलोंद मे बिक रहा खुले आम शराब, ग्रामीणों को बता रहे अपनी पहुँच, जान पहचान

ग्राम सेहरा में शराब का ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है जिसमें शराब बेचने वाला राजीव रंगू खुले आम बोलता है कि थाना देवलोन्द की पुलिस को पैसा देता हूं

बृज किशोर पटेल // शहडोल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के जिला शहडोल तहसील ब्योहारी देवलौंध थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जगमल सेहरा में ग्रामीणों ने बताया की सुबह तकरीबन 9:00 बजे ग्राम पंचायत के सभी व्यक्तियों द्वारा 13 अगस्त 2025 को बाणसागर देवलोन्द में दारू शराब बेचने के खिलाफ आवेदन दिया गया था, थाना में सूचित करने के बावजूद आज सुबह जब राजीव ( रंगू )नाम के व्यक्ति के द्वारा शराब खुले आम बेची जा रही थी तभी सभी ग्रामवासी मना करने आए तो अपशब्दों का प्रयोग कर गाली गलौच करने लगा, सुषमा साकेत ने बताया की जब कई लोगों ने मैहर जिला और शहडोल जिला की कच्ची और पक्की शराब पकड़ी तो गुस्से में आकर रंगू ने मेरे साथ भद्दी भड्डी गाली देते हुए मेरे साथ मारपीट किया इसके बाद सभी लोगों भूसा में गड़ी शराब को बोरी में भरकर थाना देवलोन्द तकरीबन 100 लोग पहुंचे जिसमें से सुषमा नाम की महिला का मेडिकल हुआ और अभी एफ आई आर की मांग की, फिर कुछ समय वाद उनकी FIR की मांग पूरी होती है,

ग्राम सेहरा में शराब का ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है जिसमें शराब बेचने वाला राजीव रंगू खुले आम बोलता है कि थाना देवलोन्द की पुलिस को पैसा देता हूं मेरा कुछ नहीं कर पाओगे कई दिनों से शराब की बिक्री खुले आम हो रहा है,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!