
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बाँदा l कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदर्श बजरंग इंटर कालेज में एक गोष्ठी आयोजित की गई l इस अवसर पर पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवधेश गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष महोबा ने कहा कि ऑपरेशन विजय से हमारे जवानों ने दुश्मनों को घुटनों पर लाकर अदम्म साहस व पराक्रम की अमित मिशाल पेश की l भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी फ़ौज को पूरी तरह धूल चटाई थी पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है l यह विजय दिवस चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाली परिस्थितियों में लड़ने वाले जाँबाज सैनिकों को साहस,वीरता और बलिदान को दर्शाता है l सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत नहीं वल्कि हमारे वीर जवानों की अटूट निष्ठा , अद्वितीय बलिदान और भारत माता के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक है l आज का दिन कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को स्मरण करने व सम्मान देने का दिन है l यह दिवस भारत की संप्रभूता और अखंडता की रक्षा के दृढ संकल्प का प्रतीक है l भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि 26 जुलाई का दिन राष्ट्रीय गौरव और स्मरण का दिन है जो बीरता और बलिदान कि कहानियों से प्रेरित करता है l देश के प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के कुछ पल देश सेवा के लिए सैनिक के रूप में जरूर देना चाहिए ताकि अनुशासन,देश भक्ति और कर्तव्य परायणता का असल मतलब जान पाएं l पाकिस्तान पर भारत कि जीत को याद करते हुए 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है l अंत में भूरागढ़ दुर्ग स्थित सैनिक स्मारक परिसर में साफ सफाई कर श्रद्धां सुमन अर्पित किये गए l कार्यक्रम में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू सिंह फ़ौजी,पूर्व सैनिक परिषद के जिलाध्यक्ष श्यामबाबू सिंह राठौर,कार्यक्रम संयोजक संतू गुप्ता,विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पाण्डेय,संचालन कर रहे जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित,पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा,जाग्रति वर्मा, सदर विधायक कार्यालय प्रभारी अनिरुद्ध त्रिपाठी, राजेश सेन,मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन,संतोष राजपूत,लखन राजपूत, अनिल प्रजापति सहित पूर्व सैनिक व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे l

