Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शहर के प्रसिद्ध मंदिर बामदेवेश्वर का किया भ्रमण अत्तर्रा थाना पुलिस द्वारा किया गया भंडारे आयोजन

 

अधिकारीयों ने किया मंदिर परिसर का निरिक्षण

थाना पुलिस ने किया भंडारे का आयोजन बांदा.सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शहर के प्रसिद्ध मंदिर बामदेवेश्वर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने इस दौरान सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं दूसरी ओर सावन मास के पावन सोमवार को जनपद के थाना अत्तर्रा पुलिस द्वारा गौरा बाबा महादेव मंदिर में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद के रूप में वितरित किया गया कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने श्रद्धा और सेवाभाव से सहभागिता निभाते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस द्वारा विश्राम एवं चिकित्सा सहायता की भी व्यवस्था की गईं । बता दे कि इससे पहले भी अतर्रा पुलिस द्वारा प्रथम सोमवार को थाना परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था,पुलिस का कहना है कि आपके विश्वास की डोर, जन मांनस की सेवा में हमेशा रहेगी पुलिस l

 

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी बांदा उप्र

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!