Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

धोखा देकर अपहरण करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज

पुलिस ने गिरफ्तार किया अपहरण करताओं को

कानपुर निवासी अपहरण किया गया सदस्य पीड़ित दयाराम पुत्र गंगादीन.

अपहरण कर बंधक बनाया नगद व UPI के माध्यम से फिरौती करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार बादा.में अपराधियों द्वारा विश्वासघात कर अपहरण करते हुए बंधक बनाकर फिरौती करने का मामला सामने आया है जिसके तहत थाना चिल्ला पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है l अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दयाराम पुत्र गंगादीन निवासी पुराना कानपुर जनपद कानपुर नगर निगम में सफाई सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है,वहीं किराए का कमरा लेकर रहता है उसी मकान में घटना को अंजाम देने वाले अपराधी भी रहते थे l घटना में शामिल एक महिला ने पीड़ित को फोन कर फतेहपुर बुलाया क्योंकि महिला पीड़ित से पहले भी फोन पर बात किया करती थी l पीड़ित को ऑटो के द्वारा अपहरण कर कस्बा चिल्ला ले गए वहां बंधक बनाकर मारपीट कर फिरौती की मांगने की गई l अपराधियों ने दयाराम की सोने की चेन,अंगूठी तथा 15000 रु छीन लिए और तमंचे के बल पर पीड़ित से उसकी UPI Id का पिन प्राप्त कर 299800 रूपये महिला के खाते में ट्रांसफर कर लिए गए । पीड़ित ने रात में बचकर थाना पहुंचा कर पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए 4 अपराधियों को चिल्ला बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया l गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है l अपराधी शिवगोविन्द सोनी उर्फ पिन्टू सोनी ने बताया कि वह कानपुर में रहकर ऑटो चलाता था तथा अपने परिवार के साथ उसी मकान में रहता था जहां दयाराम किराए पर रहता था उसकी पत्नी मोना और दयाराम की फोन पर बातचीत होती थी जिस कारण उसने वह मकान छोड़ दिया और फतेहपुर आ गया । उसने अपनी पत्नी के भाई बजरंगी सोनी तथा अन्य दो साथियों के साथ मिलकर दयाराम का अपहरण कर ₹500000 फिरौती मांगने की योजना बनाई थी । पुलिस ने 3 लाख 69 हजार 800 रुपये व एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक अदद टूटी हुई चैन पीली धातु,1अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर,2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, घटना में प्रयोग किया गया एक ऑटो बरामद किया है l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!