ताज़ा ख़बरें

पौधरोपण से धरती के साथ हमारा जीवन होगा सुरक्षित

 

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

दिनांक 6/7/2025
गोरखपुर।

 

जायसवाल महिला समिति
के तत्वावधान में “एक पौधा धरती मां के नाम” नामक कार्यक्रम देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर उपलक्के .एम.जायसवाल धरच रोड, गोरखपुर स्थित निजी भूमि पर पौधारोपण हुआ ।
महिला जायसवाल समिति के अध्यक्ष रीना जायसवाल ने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित कर मिट्टी के कटाव को रोक कर जैव विविधता को बढ़ाने में मदद करता है।
पौधारोपण कार्यक्रम की संयोजिका विनीता जायसवाल के निर्देशन में सफलता के साथ संपन्न हुआ। संयोजिका ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी उठाने के शपथ ली ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी , विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर प्रतिभा जायसवाल ने महिला सदस्यों के साथ पौधों को रोपकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।
चारु चौधरी ने कहा कि प्रतिवर्ष पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए जिससे प्राकृतिक का संतुलन बना रहेगा। संरक्षिका अंजू चौधरी एवं संरक्षिका उषा किरण जायसवाल ने महिला सदस्यों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया ।अतिथि डॉक्टर प्रतिभा जायसवाल ने कहा कि सरकार से अनुरोध है कि विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई ना करके बल्कि उन्हें दूसरी जगह स्थापित किया जाए।
इस अवसर पर नीम ,आंवला तथा अन्य 30औषधीय पौधे लगाए गए।
सिंधु जायसवाल ने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि हवा से हानिकारक प्रदूषकों को हटाकर हमारे प्राकृतिक वायु को साफ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सीता जायसवाल ने किया ।इस अवसर पर रीना जायसवाल, सीता जायसवाल, अंजू चौधरी ,उषा किरण जायसवाल, किरण जायसवाल, मानती जायसवाल, मीना गुप्ता, श्यामा जायसवाल ,सिंधु जायसवाल, डॉक्टर प्रतिभा जायसवाल, सविता

 

जायसवाल, विनीता जायसवाल, पूजा जायसवाल ,लाली जायसवाल, कंचन जायसवाल निरूला जायसवाल आदि बड़ी संख्या में जायसवाल महिलाएं उपस्थित रहीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!