Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बरहज / देवरिया उत्तर प्रदेश…..चिन्हांकन शिविर के दुसरे दिन 17 दिव्यांग एवं 369 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ पंजीयन

चिन्हांकन शिविर के दुसरे दिन 17 दिव्यांग एवं 369 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ पंजीयन
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

बरहज, देवरिया उत्तर प्रदेश I

फोटो

 

 

रिपोर्टर  राजेश कुमार यादव मोबाइल नम्बर

 

9454081290/9454081291

 

 

दिनांक 4/7/2025
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु बरहज तहसील सभागार में एलिम्को के तत्वाधान में व भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय आकलन/ चिन्हांकन शिविर में दुसरे दिवस पर भारी तादात में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने अपना चिन्हांकन कराया I इस दौरान पुनर्वास अधिकारी कंचन चौधरी, आडिओलाजिस्ट अशोक प्रताप सिंह, इडीपी शिवम् शुक्ला व् लिपू दलाई ने शिविर में 17 दिव्यांग एवं 369 वरिष्ठ नागरिकों की जांच की गई । जांच के उपरांत सभी 386 लाभुक का सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया I कंचन चौधरी ने कहा कि शिविर में चिह्नित वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को शीघ्र ही कैम्प लगाकर सहायक उपकरण वितरित किया जायेगा, इसके लिए पंजीकृत व्यक्तियों को उनके संपर्क नंबर पर सूचित कर नियत स्थान और समय बताया जाएगा I इस अवसर पर रेडक्रास के मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह, मत्स्यजीवी एफएफपीसी के चेयरमैन जितेन्द्र भारत, घनश्याम सिंह, सभासद लव कुमार सोनकर, संजय जायसवाल, प्रह्लाद गुप्ता, विवेक प्रताप सिंह, रामधनी निषाद, प्रभात सिंह, गजानंद मौर्य, कुलभूषण गुप्ता, रामलखन पाण्डेय, सूरज प्रसाद, विन्ध्याचल गुप्ता, विकास यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहें I

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!