Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

घुइसरनाथ धाम में सोलहवां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार तीन जुलाई को

घुइसरनाथ धाम में सोलहवां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार तीन जुलाई को

लालगंज, प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में शिवम साहित्यिक मंच के बैनरतले आगामी तीन जुलाई को सोलहवां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होगा। इसे लेकर शुक्रवार को धाम परिसर में संस्था के संस्थापक आचार्य प्रताप नारायण मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें दो जुलाई तक धाम के महन्त मयंक भाल गिरि से सम्पर्क कर यज्ञोपवीत कराने वाले वटुकों के नामांकन की बात कही गयी है। संयोजन आचार्य आदित्य नारायण द्विवेदी ने किया। इस मौके पर आचार्य विद्याभूषण मिश्र, आचार्य प्रेमशंकर तिवारी, विपिन तिवारी, दिनेश मिश्र, शिवाकांत मिश्र, अशोक मिश्र, श्याम लाल पाण्डेय, छ़त्रधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!