Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन की भूमि पर अवैध कब्जे का भी गरमाया मामला

प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन की भूमि पर अवैध कब्जे का भी गरमाया मामला

लालगंज, प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत कोटवा शुकुलपुर में प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन की भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा अवैध कब्जा किये जाने को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी का भी मामला चर्चा मे है। ग्रामीणों की मानें तो गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन की चहरदीवारी के अंदर ग्राम प्रधान द्वारा अपने एक करीबी को लाभ पहुंचाने की नीयति से सह देकर एक दीवार के जरिए अवैध कब्जा कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान देवनाथ पाण्डेय द्वारा सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा कराए जाने को लेकर ग्रामीणों के साथ ही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष तिवारी ने तहसीलदार लालगंज को शिकायती प्रार्थना पत्र सौपा है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार लालगंज धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल तथा राजस्व निरीक्षक को अवैध कब्जे को रोके जाने के तत्काल आदेश देते हुए मामले की जांच कर रिर्पोट देने के निर्देश भी दिये है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान की बेजां रवैये को लेकर खासा आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने इस मामले की भी शिकायत राजस्व एवं विकास विभाग से करते हुए ग्राम प्रधान के विरूद्ध सरकारी धन के गबन एवं विकास कार्यो में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठायी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!