

जयपुर,राजस्थान।
दिनांक 28/06/2024 से जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर सत्संग भवन में “नानी बाई रो मायरो” कथा का आयोजन सुश्री जया किशोरी जी के श्रीमुख से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में जया किशोरी जी दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगी। यह कथा 30 जून तक मंदिर महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी जी के सानिध्य में होगी। कार्यक्रम संयोजक एसएन गुप्ता जी ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में राजस्थान के प्रमुख संत महंत भी मौजूद रहेंगे। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। पेयजल, शौचालय एवं पार्किंग की भी सुचारू व्यवस्था की गई है। इस आयोजन के लिए कई समितियां का गठन किया गया है। जो कार्यक्रम की अलग-अलग व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से व्यवस्थित रखेगी।
श्री श्याम भजन संध्या परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक रामबाबू झालानी ने बताया कि इस आयोजन में मायरा भरने की भी एक परंपरा है। श्री ललित प्रसाद खंडेलवाल, श्री दुर्गेश खंडेलवाल एवं श्री योगेश खंडेलवाल द्वारा मायरा भरने की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। श्री श्याम भजन संध्या परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के शंकर झालानी ने बताया कि कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इस आयोजन में मेरा भरने की भी एक परंपरा है इसके तहत एक साथ लगभग 100 सदस्य अपने सिर पर दिए जाने वाले सामान को लेकर बैंड बाजे के साथ धूमधाम से मेरा भरेंगे आयोजन को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं

