Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

महराजगंज में मूसलाधार बारिश होने पर गर्मी से मिली राहत

काफी दिनों बाद मिली गर्मी से निजात

 

खबर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से है जहां लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम का मिजाज बदला। आसमान में छाए काले बादल जमकर बरसे। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल गए। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप ने लोगों को सताया। पछुया हवा के झोके सूर्य की तपिश का कुछ ज्यादा ही एहसास करा रहे थे। शाम में मौसम सुहाना हुआ और बीती रात से मूसलाधार बारिश का रूप धारण कर लिया। जमकर बरसी तो तपती धरती और लोगों के कलेजे को ठंडक पहुंची। खेतों में पानी भरता देख किसान धान की फसल को लेकर खुश हुए। बारिश से धान की फसल में जान आ गई है। हालांकि, मूसलाधार बरसात से जहां-तहां जलभराव हो गया। वहीं पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। रोजाना सुबह से ही तीखी धूप निकलने से लोग परेशान चल रहे थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!