Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

दरोगा ने भाजपा नगर महामंत्री काे मारा थप्पड़ , मच गया बवाल


लखीमपुर खीरी। मेला मैदान चौराहे के पास ओवरटेक करने को लेकर दो कार सवारों के बीच हुई कहासुनी के बाद पहुंचे दरोगा ने भाजपा नगर महामंत्री सूर्यप्रकाश मिश्रा काे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सदर कोतवाली पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। रात दस बजे से एक बजे तक नारेबाजी कर हंगामा काटा। आरोपी दरोगा के लाइन हाजिर होने के बाद ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।

पुलिस को दी तहरीर में नगर महामंत्री ने बताया कि रविवार की देर रात भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता का ओवरटेक करने को लेकर कार सवार से विवाद हो गया। जानकारी पर वह अपने भाई विनय मिश्रा और कपूर यादव के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल-112 और कोबरा टीम भी आ गई। उस वक्त दूसरा कार सवार मामला निपटने पर चला गया। इस बीच दरोगा अब्दुल आलम खां, सिपाही सलमान, तरन्नुम असलम व दो अज्ञात सिपाही वहां पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी।,

सूर्यप्रकाश का आरोप है कि परिचय देने के बाद आक्रोशित हुए दरोगा अब्दुल आलम खां ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी होने पर सीओ रमेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।

कार्यकर्ता दरोगा पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। इस पर सीओ ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ रमेश तिवारी ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर करने की बात कार्यकर्ताओं को बताई, तब मामला शांत हुआ। इस दौरान राम पांडेय भाजपा नगर मंत्री, सदर विधायक योगेश वर्मा, आनन्द वर्मा, विशाल दीक्षित, विनय मिश्रा, देवदत्त आदि मौजूद रहे।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!