मक्सी :- श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी, में दिनांक 20 जून 2024 को उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल के निर्देशानुसार एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया । जिसका विषय था-“NEP-2020मे कौशल विकास एवं रोजगार संभावनाऐं”।मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील वागले ने अपने अध्यक्षीय स्वागत उद्बोधन में कहा कि, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमारे युवाओं को कौशल युक्त शिक्षा दिए जाने की महती आवश्यकता है । आयोजन के मुख्य संरक्षक डॉ .एच एल अनिजवाल अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन संभाग ,श्री अखिलेश मंडलोई ,अध्यक्ष, महाविद्यालयीन जन भागीदारी समिति ,डॉ. बी. एस.विभूति ,प्राचार्य ,अग्रणी महाविद्यालय बीकेएसएन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाजापुर रहे ।राष्ट्रीय वेबीनार के प्रथम मुख्य वक्ता डॉ.अभिषेक कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक ,दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, सॉफ्ट स्किल्स कम्युनिकेशन स्किल, समय प्रबंधन ,पॉजिटिव अप्रोच, आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए उन्हें युट्युब , स्वयं जैसे ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा एवं कौशल विकास प्राप्त करने के लिए प्रेरक व्याख्यान दिया ।अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एस . विभूति ने NEP -2020 में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के समावेश को सही दिशा में उठाया गया सार्थक कदम निरूपित किया ,किंतु साथ ही उन्होंने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए पर्याप्त संसाधन ,सुविधाओं की भी शासन से अपेक्षा की ,जैसे हॉर्टिकल्चर (बागवानी )के लिए महाविद्यालय को पर्याप्त जमीन उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। द्वितीय मुख्य वक्ता प्रो. अंकुश आनंद माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ,जम्मू कश्मीर ने बताया कि NEP -2020 में कौशल युक्त शिक्षा से हमारे युवा काम करने एवं काम देने वाले अर्थात रोजगार सृजन करने वाले बनेंगे और इसके लिए विद्यार्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के संसाधनों का उपयोग करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए ।उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 में विद्यार्थी को स्कूल लेवल से ही उसकी रुचि के आधार पर कौशल अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। डॉ चंद्रकांत भांगे प्राध्यापक मिलिट्री साइंस ,श्री शिवाजी कॉलेज परभणी, महाराष्ट्र ने विद्यार्थियों को छत्रपति शिवाजी महाराज से कौशल विकास सीखने के लिए प्रेरित किया । डॉ. के. एन. झा सेवानिवृत प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अशोकनगर, मध्य प्रदेश ने कहा कि विकसित देशों में व्यावसायिक शिक्षा पर अत्यधिक बल दिया जाता है। NEP -2020 में 2050 तक 50% छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है । NEP -2020में व्यावसायिक शिक्षा एवं सामान्य शिक्षा साथ-साथ चलेगी यह बहुत बढ़िया प्रावधान है। उक्त वेबीनार की आयोजन समिति समन्वयक प्रो.मीनू गजाला खान ,सचिव प्रो. लाखनसिंह कुशवाह, आयोजन समिति सदस्य गण डॉ. अपर्णा जैन ,डॉ.सौदानसिंह मकवाना, श्री हेमंत डबरिया ,डॉ. विनीता परमार तकनीकी समिति सदस्य गण श्री चिरागनाथ योगी एवं श्री राहुल कुमरावत रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अपर्णा जैन ने किया एवं आभार डॉ. विनीता परमार द्वारा माना गया ।ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबीनार में असम ,केरल ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार आदि प्रदेशों से 365 प्राध्यापक गणों एवं रिसर्च स्कॉलर्स ने पंजीयन कराया एवं 225 सहभागियों द्वारा फीडबैक भरकर अपने ईमेल पर ई- सर्टिफिकेट प्राप्त किए गए ।महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए सीधे प्रसारण की व्यवस्था थी।
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को किया सम्मानित
4 days ago
पलेरा सपा एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन पुलिस ने पुतला दहन रोका
4 days ago
रजा यूनिटी फाउंडेशन ने गाय को राष्ट्रीय एवं राजकीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
मलेरिया निरोधक जागरूकता के अंतर्गत मलेरिया अधिकारी डॉ गोरव खरे ने रथ वैन को दिखाईं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त तीन डाकयूमेंटी फिल्म 1- गुरुद्बारा पटना 2- हथुआ राज एवं 3- बिहारी फेमस22 व्यंजन को निर्माण के उपरांत प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने जनमानस के लिए रिलीज किया।
6 days ago
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की पुलिस अधीक्षक की अनूठी पहल
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार 6.6.26 से कर रहा है जिसका निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है तथा सुटिंग सीवान जिले में सीवान एवं मैरवा में भी होगी।
7 days ago
राष्ट्रीय रथ यात्रा सेवा शिविर हेतु रितिक चौधरी का चयन जिले में खुशी की लहर
7 days ago
भूमि सीमांकन के ऐवज बीस हजार रिश्वत लेने का आरोप आदिवासी महिलाओं ने एसडीएम भारती मिश्रा से की पटवारी पर सख्त कार्रवाई की मांग
1 week ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरुद्बारा पटना साहिब डाकयूमेंटी फिल्म निर्मित किया गया है जिसके निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है , इस डाकयूमेंटी फिल्म को prabhu entertainment you tube chanel पर देखा जा सकता है।