Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

योगमय हुई संगीत की नगरी ग्वालियर

ग्वालियर दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उद्यानिकी , खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में आईआईटीटीएम में भव्यता के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह भी शामिल हुए।
मंत्री श्री कुशवाह व सांसद श्री भारत सिंह, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँअर सिंह जाटव व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं आईजी श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, डीआईजी श्रीमती कृष्णावती देशावतु,एसपी श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह , जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक कुमार,आईआईटीएम के निदेशक श्री आलोक शर्मा, एडीएम श्री टी एन सिंह व संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा श्री दीपक पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सामूहिक योग में भाग लिया।
जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गण, योग संस्थाएं, विद्यार्थी, शिक्षक गण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सामूहिक योग में शामिल हुए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी हुआ।
जिले भर की विभिन्न शासकीय संस्थाओं में भी सामूहिक योग के कार्यक्रम हुए।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!