Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

सीमेंट कारोबारी सन्दीप हत्याकांड में अब 21 को होगी सुनवाई

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

सीमेंट कारोबारी सन्दीप हत्याकांड में अब 21 को होगी सुनवाई

 

एटा के सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या मामले में शनिवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी । अदालत ने अब 21 जून की तिथि नियत की है । 27 दिसंबर 2021 की रात को गांधी आई अस्पताल के सामने कार सवार बदमाशों संदीप गुप्ता की गोलियों से

भूनकर हत्या कर दी थी । मुख्यारोपित अंकुश अग्रवाल ने शूटरों को 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी । इसमें शूटर प्रवीन बाजौता , जितेंद्र उर्फ कंज समेत 13 लोगों के नाम सामने आए । प्रकरण एडीजे तृतीय की अदालत में चल रहा है । इसमें बचाव पक्ष की ओर से बहस होनी है । गिर्राज किशोर सिंघल ने बताया कि मुकदमे को स्थानांतरित करने के लिए जिला जज की अदालत में अर्जी डाली गई थी , जिस पर सुनवाई के लिए 20 जून की तिथि नियत है । इसके चलते प्रकरण में सुनवाई नहीं हो सकी । अब 21 जून को सुनवाई होगी ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!