Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर -विद्यार्थियों के प्रवेश की तैयारी कर रहा मेडिकल कॉलेज

सिद्धार्थनगर। नीट क्वालीफाई करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज तैयारी में जुट गया है। विद्यार्थियों के आने से पूर्व सभी फैकल्टी को पूरा करने व उनके रहने के लिए वैकल्पिक हॉस्टल की भी व्यवस्था कराई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन वर्ष से शुरू हुई पढ़ाई में तीन सत्र के छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि इस वर्ष प्रवेश होने के बाद चौथे वर्ष के विद्यार्थियों का भी प्रवेश हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों में अभी तक फैकल्टी पूरी नहीं है, इससे छात्रों के पढ़ाई में समस्या होती है। इस वर्ष प्रवेश से पूर्व सभी पढ़ाई को पूरा करने के निर्देश एनएमसी ने दिया है। अभी तक मेडिकल कॉलेज में 300 छात्र-छात्राएं मौजूद थी, जिन्हें रहने के लिए पर्याप्त हॉस्टल था। लेकिन इस वर्ष प्रवेश पाने वाले छात्रों को रहने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए भी मेडिकल कॉलेज वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। नए विद्यार्थियों के आने से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के कुल 400 छात्र-छात्राएं हो जाएंगे, जिन्हें बेहतर सुविधा व शिक्षा देने के लिए मेडिकल कॉलेज अभी से तैयारी कर रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!