Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

दावत खा कर घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर। मौके पर ही हुई।

दावत खा कर घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर। मौके पर ही हुई।

मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र में बीती रात दावत खा कर वापस घर जाते समय एक किसान को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कुसमरा चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी प्राप्त होते ही परिजन पहुंच गए। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना कुसमरा कस्बे में सिद्धार्थ धर्म कांटे के समीप हुई हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग जाने में सफल हो गया।

 

थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में सिद्धार्थ धर्म कांटा के निकट गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक ने किसान को टक्कर मार दी हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई बीती रात नगला मनी निवासी अजयपाल शाक्य (55) पुत्र भजनलाल पड़ोसी गांव डिलाह में संपन्न हुई बौद्ध कथा के भंडारे में दावत खाने पैदल गए थे।

लौटते समय कुसमरा मैनपुरी रोड पर पीछे से बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!