Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

दुर्घटनाओ से आज़ादी दिलाने के लिए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन.

दुर्घटनाओ से आज़ादी दिलाने के लिए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन.
बिना हेलमेट कोई अपनो को सड़क हादसे मे खो देता है,और उसे गले लगाकर रोने के लिए मजबूर हो जाता है, पी मुथू कुमार
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत् पाली पुलिस अधीक्षक चूना राम राम, आरटीओ पाली अर्जुन सिंह, नंजीराम गुलसर के निर्देशानुसार जोधपुर पाली हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर पी मुथू कुमार के मार्गदर्शन में आज मंगलवार को गाजनगढ एवं निंबली टोल पर वाहन चालकों को पंपलेट वितरित किए इस मौके सैकड़ों वाहनों में रेडियम स्टिकर लगाए जिससे दूर से आने वाले वाहन चालकों के ये रिफलेक्टर दिखाई देंगे जिससे रात में दुर्घटना होने की संभावना कम हो जाती है सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने हेल्मेट लगाने के लिऐ जोर देकर कहा की बहुत से लोग हेलमेट के लॉक लगाना भूल जाते है जो दुर्घटना का कारण होता है,कार में सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए वाहन चालकों को जागरूक किया आगे कहा कि सड़क पर जिंदगी हमेशा ही खतरे में रहती है इसमें टू व्हीलर वाले ज्यादा खतरे में होते हैं बाइक राइड करते वक्त जिन्होंने हेल्मेट नही पहनने की भूल कर दी तो वो किसी की जिदंगी का आखिरी दिन भी हो सकता है उदाहरण आप के आस पास मिल जायेंगे और यही गलती उनके परिवार को एक टीस दे जाता है काश वो हेल्मेट पहना होता तो शायद हमारे बीच में होते ये बात फैक्ट है कि हादसा कहकर नही आता बस कभी भी हो सकता है इस मौके पर ब्रजेश सिंह, अमित कुमार उमेद सिंह गोपाल, नुसरत,सहित टोल कर्मी उपस्थित रहे।
Dated 11/06/2024

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!