Uncategorized

कॉक्स कॉलोनी के रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग

झारसुगुड़ा के कॉक्स कॉलोनी रास्ते पर कुछ लोगों ने दुकान कर रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा है जिससे यह रास्ता संकुचित हो गया है कुछ माह पहले नगर पालिका की ओर से चौकी पा रा से हटाए गए दुकानदारों के लिए यहां दुकान बनाकर उन्हें आवंटन किया गया था वही विस्थापित हुए दुकानदारों को यहां स्थापित किए जाने के बाद कुछ दुकानदारों ने दुकान के बाहर टेड बांधकर रास्ता अवरोध कर लिया था जिससे यह रास्ता बहुत ज्यादा संकुचित हो गया अब स्कूल खुलने का समय आ गया है इस मार्ग से होकर ही सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल व अन्य स्कूल आने जाने के लिए सैकड़ो छात्र-छात्राएं पैदल स्कूटी कार व स्कूल बसों से आवागमन करते हैं इस मार्ग पर दुकानदारों के अवैध कब्जे से रास्ते पर वाहनों की आवाजाहि मुश्किल होने लगी है इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को तुरंत हटाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!