Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता तथा बीस सुत्री अध्यक्ष

बंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता तथा बीस सुत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे के द्वारा 83 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।

प्रखंड के नरही पंचायत के सलसलादी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय,जंगीपुर राजकीय मध्य विद्यालय तथा मर्चवार उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलसलादी को 27,जंगीपुर राजकीय मध्य विद्यालय को 21तथा मर्चवार उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं को साइकिल दिया गया है। 11 जून दिन मंगलवार को अधौरा और भोजपुर गांव के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को‌ साइकिल दिया जाएगा।प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता ने बताया कि सोमवार को तीन विद्यालयों के 83 छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया है।मंगलवार को अधौरा तथा भोजपुर के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि 800 साइकिल आयी है उन सभी का वितरण किया जा रहा है।मौके पर कार्यालय के प्रधान अनिल कुमार सिंह,कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम,बीआरसी के अमित कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!