कांठ में आधी रात को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में मारी टक्कर
चार धाम की यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र निवासी कार सवार पति-पत्नी गंभीर घायल, हादसे में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी हुई क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कांठ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कांठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद बुरी क्षतिग्रस्त कार।
कांठ (पंकज कुमार)
महाराष्ट्र के रहने वाले परिवार की कार में सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांठ में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह अपने दो बच्चों के साथ चार धाम की यात्रा कर लौट रहे थे। घालयों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांठ में कार में टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली।
महाराष्ट्र प्रदेश के जनपद कोल्हापुर के अंतर्गत आने वाले थाना हूपरी के शिवाजी नगर मकान नंबर 55 पंचमुखी गणेश मंदिर के पास रहने वाले शीतल उत्तम कोरडे अपनी स्विफ्ट संख्या MH10AN4711 से चार धाम की यात्रा करने के लिए घर से निकले थे। उनके साथ पत्नी श्वेता कोरडे, बेटा रोहन और पार्थ भी कार में मौजूद थे। यह सभी उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार आदि तीर्थ स्थलों से यात्रा का रात करीब 01:30 बजे कार द्वारा ही मुरादाबाद आ रहे थे।
जब यह कांठ में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर पड़ने वाले कुमार ढाबे से सामने पहुंचे तो आ रही अत्यंत की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इनकी लोगों की कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जहां कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे शीतल उत्तम कोरडे और उनकी पत्नी श्वेता कोरडे बुरी तरह से घायल हो गए। ढाबे पर मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार में फंसे परिवार के लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला।
हादसे की जानकारी मिलने पर कांठ थाना पुलिस और 112 पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शीतल उत्तम कोरडे और श्वेता कोरडे को गंभीर घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया। यहां से डॉ. राकेश कुमार ने श्वेता कोरडे की हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि हादसे को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शीतल उत्तम कोरडे के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ अज्ञात में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपने कब्जे में ले लिया है।
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
5 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
5 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
5 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
6 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
6 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
6 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
6 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
7 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
1 week ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया