
‘ पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार , चोरी बाइक व लूट के रुपये बरामद
अलीगढ़ के थाना सासनीगेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोर को पकड़ने का दावा किया है । जिसके पास से चोरी की बाइक व लूट की घटना की नगदी बरामद हुई । आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर कोर्ट में पेश किया । पुलिस के मुताबिक , गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान परवेज पुत्र शाहिद निवासी आशिक रोड भुजपुरा थाना कोतवाली नगर के रुप है । इसको मथुरा पुल के पास से
गिरफ्तार किया । इसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी , धोखाधड़ी आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई रोजुद्दीन , योगेन्द्र कुमार , कॉन्स्टेबल केशव देव व वैभव बालियान शामिल रहे ।

