टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा
रायसेन, 06 जून 2024
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री दुबे ने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने जिला अधिकारियों को अधिक से अधिक शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई है। इसके लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने से लेकर मतगणना प्रक्रिया सम्पन्न होने तक सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता और निष्ठा से निर्वहन किया।
सभी के समन्वित प्रयासों से निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हुई है, पुनः सभी को बधाई और शुभकामनाएं। पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया तथा अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार ने भी निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर सभी को बधाई दीं।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित की जा रहीं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम और नगरीय निकाय में जल स्त्रोतों के संवर्धन और पुर्नजीवन हेतु गतिविधियां आयोजित की जाएं। नागरिकों को जल स्त्रोतों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया जाए। बारिश का अधिक से अधिक पानी जल स्त्रोतों में एकत्रित हो तथा भू-जल स्तर में वृद्धि हो।
उन्होंने जिले में स्थित नदियों के उद्गम स्थलों पर भी श्रमदान, संगोष्ठी आदि गतिविधियां आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा पीएचई, कृषि, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी जिला विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अनुभाग स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
बल्देवगढ जनपद पंचायत के गांव तमौरा में नल-जल योजना पिछले 3 महीने से बंद पड़ी। ग्रामीण पानी पीने के लिए तड़प रहे हैं। करोड़ों रुपए की राशि शोरूम रह गई योजना ग्रामीण
5 days ago
टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद में जलदरो की वृद्धि जनता को बनी बोझ 260 रु स्थगित 150 रु लागू जलापूर्ति दूषित पेयजल सुधार कि उठीं मांग
6 days ago
डॉ वीरेंद्र कुमार ने कारी व जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने बल्देवगढ में सुना मन की बात कार्यक्रम का 135 संस्करण श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पर की गई पुष्पांजलि
6 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में लगातार मिल रही सफलता बल्देवगढ पुलिस ने नाबालिग को किया सुरक्षित दस्तयाब परिजनों को सुपुर्द
6 days ago
गांधी चौक वार्ड क्र.20 पार्षद रोशन पटेल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो निषेध दवा
1 week ago
टीकमगढ़ शनिवार कांग्रेस शाम ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और उज्जैन जमीन घोटाला के विरोध प्रदर्शन
1 week ago
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
1 week ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
1 week ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
1 week ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली