अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीविका सामुदायिक संगठनो से जुड़ी दीदियों ने जगह जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गया, 5 जून 2024, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीविका सामुदायिक संगठनों से जुड़ी दीदियों ने जगह-जगह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीपीएम जीविका, श्री आचार्य मम्मट ने गया के मानपुर के अलीपुर में जीविका टीम संग पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी जीविका दीदियों से पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम से बचाना है तो पौधारोपण करना होगा। जल-जीवन-हरियाली को बचाना होगा। जीविका दीदियों ने स्वयं एवं जीविका स्वयं सहयता समूहों, ग्राम संगठनों एवं जीविका संकुल स्तरीय संघों के माध्यम से भी पौधारोपण किया। सामुदायिक बैठकों में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सामुदायिक संगठनों में इस अवसर पर रंगोली एवं मेंहदी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जीविका दीदियों ने जगह -जगह घर के आस-पास आम, नीम, सीसम, पीपल, अमरुद आदि अनेक प्रकार के पौधे लगाए। प्रबंधक सामाजिक विकास राकेश कुमार ने बताया की दीदियों ने गया जिला में जीविका दीदियों ने आज हजारो पौधें लगाये हैं। 6 जून को भी जीविका दीदियां पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस दिवस का उत्सव मनांएगी। वनविभाग एवं मनरेगा के माध्यम से जीविका सामुदायिक संगठनों से जुड़ी जीविका दीदियाँ बिहार के सभी जिलों में समय-समय पर पौधारोपण करती रही हैं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!