लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे । और इसी तारीख को मतगणना होगी । बिहार की 40 सीटों के काउंटिंग के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं । आज मतगणना रिहर्सल होगा । इस दौरान सख्त सुरक्षा रहेगी ।
राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों की गम मतगणना मंगलवार को होगी मतों की गिनती के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं सभी केदो पर तीन परत में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है तीनों परत में अलग-अलग स्तर के सुरक्षा बल तैनात हैं पहली पंक्ति में ज्यादातर केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान रहेंगे दूसरी परत में बीसैप या जिला बल के जवान और तीसरी परत में स्थानीय और जिला बल के जवान की मिली जुली तैनाती सोमवार तक पूरी
तरह से दिखेगी जिला बल के जवान बाहरी परिसर में बीसैप के जवान मतगणना केदो के प्रवेश द्वार पर जबकि केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान मतगणना स्थल पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे । इन्ही के जिम्मे ईवीएम की सुरक्षा भी है ।
संवेदनशील और अधिक महत्व वाले केंद्रों पर शुरू की दो परतों में केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी । इसके लिए सभी जिलों को पर्याप्त संख्या में बल तैनात कर दिए गए हैं । चुनाव कराने के लिए बाहर से बुलाई गई केंद्रीय सुरक्षा बलों की 153 कंपनियों को भी संबंधित जिलों में ही रोक दिया गया है ।
जहां केंद्रीय बलों की कमी है, वहां दूसरे स्थान या जहां संख्या अधिक है, वहां से इन्हें भेज दिया गया है । ताकि मतगणना केदो पर तैनाती में इनकी कोई कमी महसूस नहीं हो । इसके अतिरिक्त बीसैप के भी सभी जवानों की तैनाती आवश्यकता के अनुसार कर दी गई हैं ।
मतगणना कार्य को सुचारू तरीके से संचालित करने के लिए सभी जिलों को सोमवार को पूर्वाभ्यास करने का निर्देश दिया गया है । चुनाव को लेकर पुलिस की तरफ से नियुक्त नोडल पदाधिकारी एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार के स्तर से जारी इस निर्देश में कई बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है ।
सभी जिला प्रशासन को कहा गया है कि मतगणना केंद्र और इसके आसपास के इलाके में सुरक्षा,भीड़ नियंत्रण, किसी आपात स्थिति से निपटाने की पूर्व से तैयारी से लेकर अन्य सभी छोटी बड़ी बातों का रिहर्सल 3 जून को कर लें । इससे पता चल जाए की तैयारी मुकम्मल है या नहीं ।
चुक कि कहीं कोई गुंजाइश बनती है, तो उसे तुरंत दूर ली जाए ।मतगणना के दिन किसी तरह की चूक नहीं हो, इसका ध्यान सभी जिला को खासतौर से रखने के लिए कहा गया है । निर्वाचन आयोग के स्तर से जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है ।
सभी मतगणना केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी । इस वजह से इसके बाहर और करीब 200 मीटर के दायरे में किसी तरह का हुजूम या लोगों का जमघट नहीं लगने दिया जाएगा । साथ ही किसी उम्मीदवार के जीतने के बाद कोई विजय जुलूस या मार्च नहीं निकाला जाएगा । विजय जुलूस के लिए निर्वाचन आयोग के तय मानदंडों के आधार पर अनुमति लेनी होगी ।
पांच बालिका छात्रावासों में 95.71लाख रुपए की लागत से बनेगी बाउंड्री वॉल बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वच्छता आवासीय वातावरण के लिए राशि जारी
4 days ago
खरगापुर तहसील कार्यालय में एसडीएम का छापा तहसीलदार समेत कई अफसर नदारत किसानों ने खोला मोर्चा
6 days ago
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
6 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
6 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
6 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
6 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
6 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
6 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
6 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली