पंच द्वारा टैंकर से निशुल्क पानी किया जा रहा वितरण तो महिला किसान ने ग्रामीणों को पानी देने के लिए नही लगाई फसल
जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट
धार जिले के रिंगनोद में भीषण गर्मी में जल स्रोतों के सूख जाने से पेयजल समस्या से ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण परेशान हैं ऐसे में कई लोग पानी बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं तो दूसरी और रिंगनोद ग्राम पंचायत के पंच गलियां अमलियार द्वारा करीब 200 गरीब परिवारों को निशुल्क टैंकर से जल उपलब्ध कराकर जल सेवा का कार्य कर रहे हैं
साथ ही रिंगनोद की महिला किसान गुणवंती बाई पति महावीर गर्ग द्वारा दस वर्षों से अपने खेत पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी फसल नहीं लगाते हुए इंदिरा कॉलोनी सहित गांव वासियों के लिए निशुल्क जल उपलब्ध करा रहे हैं जिससे बड़ी संख्या में किसान उनके नलकूप से पानी भरकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
पंच गलिया अमलियार प्रतिदिन दो टैंकर भरकर लाते हैं और उनके वार्ड 12 के हर परिवार को 5 से 10 केन पानी की भरकर मुफ्त में दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों को घर बैठे पेयजल मिल रहा है दूसरी गांव की महिला किसान गुणवंती बाई पति महावीर गर्ग द्वारा करीब 10 वर्षों से लगातार ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है
महिला किसान द्वारा ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए अपने खेत पर भरपूर पानी होने के बाद भी सब्जी और अन्य फसल नहीं लगाते हुए ग्रामीणों को निशुल्क जल दिया जा रहा है।ग्राम पंचायत भी पीएचई विभाग के सहयोग से पेयजल समस्या निराकरण को लेकर निजी जल स्रोतों से पेयजल लाइन डालने का कार्य कर रही है जिससे जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल मिलेगा।
इनका कहना
गांव में इस वर्ष पेयजल संकट की समस्या से ग्रामीण परेशान है पंचायत तो अपने स्तर पर कार्य कर रही है लेकिन मेरे पास टैंकर और ट्रैक्टर होने के कारण मेरे निजी खर्च पर प्रतिदिन एक दो टैंकर भर कर प्रत्येक घर 5 से 10 केन पानी दे रहा हूं जिससे ग्रामीणों की घर पर जल मिल रहा है वार्ड नंबर 12 में कई निर्धन परिवार है जो की मजदूरी का कार्य करते हैं जिनके लिए टैंकर से पानी खरीद कर पीना मुश्किल है यह कार्य मेरे द्वारा बारिश आने तक लगातार किया जाएगा और प्रतिदिन ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
गलियां अमलियार पंच ग्राम पंचायत रिंगनोद
हमारे परिवार द्वारा पिछले करीब 10 वर्षों से लगातार मजरा इंदिरा कॉलोनी में ग्रामीणो को पाईप लाइन से पेयजल निशुल्क दिया जा रहा है हमने ग्राम पंचायत को भी कहा है कि यदि पाइप लाइन डालते हैं तो हम ग्रामीणों के नल जल व्यवस्था के लिए भी निशुल्क पेयजल देंगे ग्रामीणों की पेयजल समस्या देखते हुए हम भरपूर पानी होने के बाद भी सब्जी और अन्य फसल नहीं लगा रहे हैं निस्वार्थ भाव से सिर्फ ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान,, टीकमगढ़ पुलिस ने 10 बर्ष से फरार रुपए 3000 के इनामी आरोपी सहित कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार
1 day ago
गांव बस्ती चलों अभियान में सरोज राजपूत ने हितग्राही सम्पर्क, सम्मान स्वच्छता कार्यक्रम व जन चोपाल से सरकार कि बताई योजनाएं
2 days ago
PWD की नई दिशा। ग्रीन बिल्डिंग, रोड़ क्लासिफिकेशन और थीम आधारित मार्ग विकास
2 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
2 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
3 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
4 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।