नीमच।लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मगलवार को 4 जून 2024 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में प्रात: 8 बजे से होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मतगणना केंद्र पर स्थापित स्ट्रांग रूम की थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर 350 से अधिक सुरक्षा जवान तैनात रहेगे।भारत निर्वाचन आयोग के गणना प्रेक्षक श्री अजीज देसाई,श्री बी.मल्लिकार्जुन एवं कलेक्टर दिनेश जैन ने रविवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।
केन्द्रीय गणना प्रेक्षक श्री देसाई एवं श्री मल्लिकार्जुन तथा कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने रविवार को शासकीय पी.जी कालेज नीमच में नीमच ,जावद एवं मनासा विधानसभा खण्ड के मतगणना कक्षों. स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । प्रेक्षक गणों और कलेक्टर ने मतगणना कक्ष के बाहर अभर्थियों और उनके अर्भिकर्ताओं के द्धारा की जा रही स्क्रीन पर निगरानी कार्या का जायजा लिया।
केन्द्रीय गणना प्रेक्षकगाणों ने मतगणना केन्द्र पर रिजर्व काउन्टिग स्टाफ की बैठने की व्यवस्था चिकित्सा कक्ष की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था मोबाईल रखने हेतु सुविधाकेंन्द्र की व्यवस्था आदि का जायजा लिया ।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि मतगणना कक्षों में मोबाईल अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स कोई भी डिवाईस केल्क्यूलेटर आदि ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी लोग अपने लिए नियत स्थान पर ही तैनात रहे। मीडिया सेन्टर में पत्रकारगणों, और मीडियाकर्मियों के अलावा अन्य किसी को भी प्रवेश व बैठने की अनुमति नही रहेगी।
मतगणना स्थल पर कॉलेज के पीछे वाले ग्राउण्ड में गणना अभिकर्ताओं, गणनाकर्मियों, पत्रकारगणों और मीडियाकर्मियों के वाहन की पार्किंग रहेगी और पीछे वाले व्दार से ही उक्त के प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। मतगणना प्रारंभ होने के दो घण्टे पूर्व उक्त सभी को मतगणना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
इस निरीक्षण दौरान जिला पंचायत सीईओं श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़ , डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे एवं तीनों ए.आर.ओं. एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय रथ यात्रा सेवा शिविर हेतु रितिक चौधरी का चयन जिले में खुशी की लहर
2 days ago
भूमि सीमांकन के ऐवज बीस हजार रिश्वत लेने का आरोप आदिवासी महिलाओं ने एसडीएम भारती मिश्रा से की पटवारी पर सख्त कार्रवाई की मांग
4 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरुद्बारा पटना साहिब डाकयूमेंटी फिल्म निर्मित किया गया है जिसके निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है , इस डाकयूमेंटी फिल्म को prabhu entertainment you tube chanel पर देखा जा सकता है।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार का बिशिष्ट सदस्य बनकर राष्ट्रीय एकता दल के जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी बनने के लिए डा0 श्री प्रकाश बरनवाल से 9934969232 पर 5.6.26 तक दिन 10 बजे से दिन 12 बजे तक संपर्क करें।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। राष्ट्रीय एकता दल का बिशिष्ट सदस्य बन जिला, प्रदेश, केंद्रीय राष्ट्रीय एकता दल का पदाधिकारी बनने के लिए संपर्क करें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय एकता दल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार 9934969232
1 week ago
वनवासी नहीं हम देश के मूलनिवासी वनवासी शब्द कहने पर गृहमंत्री अमित शाह के पुतले को दहन से पुलिस द्वारा रोका विरोध प्रदर्शन किया।
1 week ago
गोपालगंज बिहार। 33 राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन एवं एकयुप्रेशर जनक डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर गोपालगंज जिले की डा0 सुधा तिवारी को माला राष्ट्रीय राधिका रानी एकयुप्रेशर पुरस्कार 2026
1 week ago
टीकमगढ़ बल्देवगढ के अंतर्गत दुकान हटा,मां गहौली शराब दुकान पर आरोप क्षेत्रों में अवैध सप्लाई बेधड़क आबकारी विभाग सवालों के घेरे में।
1 week ago
पथराटोला रजही डैम में डूबा युवक ,6 घंटे बाद मिला शव
1 week ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता