गोरखपुर। गोरखपुर में एक बार फिर सीबीआई की रेड हुई है। NE रेलवे के स्टोर में हुए घोटालों की जांच करने सीबीआई टीम शनिवार को गोरखपुर पहुंची है। टीम ने यहां स्टोर के दो अफसरों और चार कर्मचारियों के घर पर छापेमारी की और फाइलों को खंगाला। इसके बाद CBI इन्हीं कर्मचारियों में एक-एक को उठाकर स्टोर के आफिस ने आई और केबिन खुलवाकर फाइलों की छानबीन की। फिलहाल, देर रात तक सीबीआई टीम रेलवे स्टोर में मौजूद रही और फाइलों को खंगालती रही।
टीम ने एक अन्य कर्मचारी को भी उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, देर रात उसे छोड़ दिया। सीबीआई रेलवे के स्टोर विभाग के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक को पहले भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रेलवे बोर्ड की स्पेशल चीफ विजिलेंस की टीम की टीम भी स्टोर डिपो में छापेमारी कर चुकी है। टीम ने स्टोर में सामानों की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी और जेई पद पर पदोन्नति के लिए परीक्षा में हेराफेरी की शिकायत पर जांच करने पर कार्रवाई की थी।
दअरसल, रेलवे बोर्ड में शिकायत हुई थी कि NE रेलवे के स्टोर में स्थानीय खरीद में हेराफेरी की गई है। दवा की सप्लाई में भी एक कंपनी को विशेष का लाभ पहुंचाया गया है। इसके साथ एक बड़े क्रेन को निष्प्रयोज्य दिखाकर प्राइवेट क्रेन कार्य में लगाई गई है। इसके साथ ही रेलवे में जेई के लिए हुई परीक्षा में भी लेनदेन की शिकायत की गई है। इस मामले में यहां के अफसर ऋतुराज का तबादला भी हो चुका है। सीबीआई की टीम गोरखपुर आने के पहले कुशीनगर के फाजिलनगर भी गई थी।
जहां अफसर ऋतुराज के घर पर छापेमारी कर जरूरी दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि पटखौली निवासी एक रेलवे अधिकारी के घर शनिवार को सीबीआई टीम ने छापेमारी की। करीब छह घंटे रेल अधिकारी का घर खंगालने के बाद टीम चुपचाप निकल गई और मीडिया को कुछ बताने से इनकार कर दिया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी ऋतुराज सिंह रेलवे में क्लास वन रैंक के अधिकारी हैं। इस समय उनकी तैनाती केरल के तिरुअनंतपुरम में है।
पहले वे गोरखपुर रेलवे में मंडल उप महाप्रबंधक के पद पर कार्य कर चुके हैं। शनिवार को सुबह 7 बजे सीबीआई की टीम के अफसर इनोवा कार से उनके पैतृक निवास पटखौली पहुंचे। गांव वालों को लगा कि चुनाव से संबंधित अधिकारी होंगे। टीम के लोग गांव में मौजूद एक व्यक्ति को अपने पास बुलाकर कर ऋतुराज सिंह के बारे में जानकारी लेने लगे तो उसने बताया कि उन्हें DRM साहब के रूप में हम लोग जानते हैं। गांव कम ही आते हैं। हमेशा बाहर ही रहते हैं। इसके सिवा ग्रामीणों को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इसके बाद जांच टीम के सदस्यों के पूछने पर उनका घर बता दिया। इसके बाद धीरे धीरे गांव को लोगों को पता चला कि यह चुनाव से संबंधित अधिकारी नहीं बल्कि कोई जांच टीम है। इसके बाद पांच अधिकारियों की यह टीम उनके घर में घुस गई। इसके बाद लगभग 6 घंटे तक घर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर में एक मात्र उनकी बूढ़ी मां थी। बाकी सदस्य घर से बाहर है। लगभग 6 घंटे तक जांच करने के बाद वापस हो गई।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान,, टीकमगढ़ पुलिस ने 10 बर्ष से फरार रुपए 3000 के इनामी आरोपी सहित कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार
1 day ago
गांव बस्ती चलों अभियान में सरोज राजपूत ने हितग्राही सम्पर्क, सम्मान स्वच्छता कार्यक्रम व जन चोपाल से सरकार कि बताई योजनाएं
2 days ago
PWD की नई दिशा। ग्रीन बिल्डिंग, रोड़ क्लासिफिकेशन और थीम आधारित मार्ग विकास
2 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
2 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
3 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
4 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।