Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जिला चिकित्सालय बाड़ी रोड पर वासुदेव सेवार्थ संस्थान द्वारा निःशुल्क जल सेवा का किया शुभारंभ

जिला चिकित्सालय बाड़ी रोड पर वासुदेव सेवार्थ संस्थान द्वारा निःशुल्क जल सेवा का किया शुभारंभ

रिपोर्ट – नाहर सिंह मीना धौलपुर

27मई 2024!

आज जिला चिकित्सालय बाड़ी रोड पर वासुदेव सेवार्थ संस्थान द्वारा निशुल्क जल सेवा का शूभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय सिंह के द्वारा किया गया डॉ विजय सिंह ने कहा की वासुदेव सेवार्थ संस्थान ने सेवा परमो धर्म को चरितार्थ किया है क्योंकि इस भीषण गर्मी में शीतल जल पिलाकर जन जन की सेवा का कार्य सराहनीय है। वासुदेव सेवार्थ संस्थान के अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री हेमसिंह बघेला (पूर्व पार्षद) भाजपा ने बताया की यह जल सेवा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय की प्ररेणा से संभव हो सकी है और आशा करते की प्रशासन के सहयोग से आगे भी जनहित के कार्य करते रहेंगे। नगर मंडल अध्यक्ष, भाजपा एवं संस्था के कोषाअध्यक्ष विशाल सिंघल ने बताया की प्रचंड गर्मी में केवल प्रशासन या सरकार की ही नहीं हमारी ज़िम्मेदारी है कि आपस में सहयोग करें। वासुदेव सेवा संस्थान आगे भी जनहित में कार्य जारी रखेगी मंडल महामंत्री, भाजपा एवं संस्था के सचिव अशोक पचौरी ने कहा की मुश्किल समय मैं हमने सदेव शासन का साथ दिया है और जनहित में हमारी क्षमता के अनुसार हम हमेशा शासन के साथ है शासन और प्रशासन की आपसी समक्ष से बड़ी से बड़ी समस्या का सामना किया जा सकता है। इस मौके पर इंजीनियरिंग राजेन्द्र राजौरिया, नर्स अधीक्षक शिव कुमार शर्मा, संजय शर्मा पार्षद ,चंद्र मोहन राणा पार्षद, अनिल कुशवाहा पूर्व पार्षद, राजेश पाठक, बनवारी शर्मा, मोती सिंह जादौन, शिव कुमार शर्मा, मनोज चौहान, योगेश सोनी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!