
- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज श्योपुर। श्योपुर में गुरुवार को तापमान 44 का आंकड़ा पार कर गया। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान 30 के पार पहुंच गया। चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के थपेड़ों से लोग झुलस रहे हैं। दोपहर में घरों व दफ्तरों से बाहर निकलने पर धूप आग की लपटों की तरह लग रही है। उमस, गर्मी व लू ने शहरवासियों का पसीना छुड़ा दिया है। भीषण गर्मी के आगे पंखे-कूलर भी जवाब दे गए हैं। अधिकतम तापमान 46. और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पूरे दिन लोग धूप व गर्मी से परेशान रहे। सुबह 11 बजे के बाद सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग घरों से बाहर निकलने में बचते रहे।
जारी रहेगा गर्मी का कहर
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। फिलहाल बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी लोगों की काफी दिक्कत बढ़ा सकती है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 47 व न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। बिजली की डिमांड बढ़ी
गर्मी के साथ ही शहर की बिजली डिमांड भी बढ़ने लगी है। ऐसे में पावर कटौती की जा रही है। बाकी कसर आगामी दिनों में मेंटिनेंस की वजह से बनाये जा रहे शेड्यूल कट पूरी कर सकते हैं। जिसके चलते मेंटिनेंस के नाम पर हर रोज कई-कई घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित होने की आशंका भी लोगो को सात रही है। ऐसे में गर्मी बिजली उपभोक्ताओं की और परेशानी बढ़ा सकती है।
आशु सिंह बिसारिया की रिपोर्ट
Mo.9039183573
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/desh24live.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114

