Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती

कल अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा है कि हमें विरोधियों के बहकावे में नहीं आना है बल्कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता की हैसियत से उनके सारे हथकंडे को जवाब देते हुए आने वाले 25 मई को हाथी वाले सामने बटन दबाकर उनको मुंहतोड़ जवाब देना है और अंबेडकरनगर से पुराने बसपा के कार्यकर्ता एवं प्रत्यासी हाजी कमर हयात अंसारी एवं सुल्तानपुर के बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा को ही सांसद बनाना है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा दिए जा रहे मुक्त राशन पर कहा है कि यह आपको खैरात नहीं दे रहे हैं बल्कि आपके टैक्स के पैसों से ही दिया जा रहा है, इसी के आड़ में भाजपा आपकी नौकरी और शिक्षा को न देकर गुलाम बनाने की साजिश रच रही है। समाजवादी पार्टी पर उन्होंने हमला करते हुए कहा है कि आज समाजवादी पार्टी और उनके गठबंधन की पार्टियां अर्थात इंडिया गठबंधन आज संविधान बचाओ का नारा दे रही है जबकि इनकी सरकार में पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करना एवं ठेकेदारी में आरक्षण को खत्म करना, बहुजन महापुरुषों के नाम से बने जिले को खत्म करना इनकी संविधान विरोधी मानसिकता जग जाहिर है, कांग्रेस व भाजपा सहित सहित अन्य दलों ने दलित विरोधी होने से ही बसपा का गठन किया गया है सभी पार्टियों साम दाम दंड भेद सब कुछ अपना कर आपका वोट चाहती है आपको इनकी बातों में भी नहीं आना है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!