Uncategorized

भीषण गर्मी में सूरज ने उगली आग,तपने लगी बुण्देली धरती

भीषण गर्मी में सूरज ने उगली आग,तपने लगी बुण्देली धरती

भीषण गर्मी में सूरज ने उगली आग,तपने लगी बुण्देली धरती

 

सुमेरपुर हमीरपुर। शनिवार को तापमान 44 डिग्री पहुंचने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। दोपहर होते ही लू के थपेड़ों से बचने की गरज से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुये। तापमान बढ़ने से पशु पक्षी बेहाल नजर आए। दोपहर में सभी छांव तलाशते दिखे। नेशनल हाईवे सहित सभी मार्गों में दोपहर को सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते नजर आए।

शनिवार को सूर्य देव की तपिश अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक दिखी। पारा 44 डिग्री पहुंचने पर बुंदेली धरा तवे की मानिंद तप उठी। लू के गर्म थपेड़ों से बदन झुलसने लगा। लोग बचाव के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हुए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. परवेज कादरी ने बताया कि हीट स्ट्रोक के मरीज फिलहाल नहीं आ रहे हैं। उल्टी दस्त बुखार बदन दर्द पेट दर्द आदि के मरीजों की संख्या बढी है। लोगों को बढ़ते तापमान से बचने की जरूरत है। बाहर आते समय पूरे बदन को कपड़ों से ढक कर रखें। गमछे का उपयोग करें और हल्के भोजन के साथ पानी का अत्यधिक सेवन करें।

 

फोटो-सड़क में पसरा सन्नाटा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!