Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

हिन्दू महासभा ने कौशल किशोर को समर्थन पत्र देकर 11 मई को उनके पक्ष में मतदान की अपील की – डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला 

हिन्दू महासभा ने कौशल किशोर को समर्थन पत्र देकर 11 मई को उनके पक्ष में मतदान की अपील की – डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला 

   रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा/मैनपुरी

 अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे दो तिहाई से अधिक बहुमत से सरकार बनाने के आह्वान का प्रभाव प्रकट होने लगा है। महासभा की महिला इकाई हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने मोहन लाल गंज लोकसभा क्षेत्र संख्या 34 से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को समर्थन पत्र देकर मतदाताओं से उन्हें रिकॉर्ड तोड मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।

डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला के नेतृत्व में पूजा मुखर्जी, मंजू ओझा, पूजा विश्वकर्मा, कीर्ति श्रीवास्तव, आराधना, वंदना गुप्ता, शैफाली नाग, कंचन जायसवाल सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम में सहभागिता अर्पित करते हुए प्रत्याशी कौशल किशोर से भेंट की। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने बयान जारी करके दी।

जारी बयान के अनुसार कौशल किशोर को समर्थन पत्र देने के बाद डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने तन मन धन के सहयोग से कौशल किशोर को भारी बहुमत से विजय का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने संबोधन में मतदाताओं से 11 मई को घरों से निकलकर कौशल किशोर के समर्थन में ज्यादा से मतदान करने की अपील जारी की।

अपने संबोधन के बाद डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा देश का एकमात्र हिन्दू राजनीतिक दल है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश *”हिन्दू महासभा प्रत्याशी विहीन लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो तिहाई से अधिक बहुमत से सरकार बनायें “* का अनुपालन करते हुए कौशल किशोर को समर्थन देने का निर्णय लिया और उस निर्णय को साकार करने का सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा की महिला कार्यकर्ता घर घर जाकर घरों की गृहणियों से मिलेंगी और उन्हे पूरे परिवार सहित कौशल किशोर को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगी।

डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि कौशल किशोर को समर्थन केवल इसलिए नहीं दिया गया, क्योंकि वो भाजपा के प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कौशल किशोर के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की लंबी सूची प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कुछ कार्य अधूरे हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कौशल किशोर को तीसरी बार सांसद बनाना बहुत जरूरी है। यह जरूरत दो तिहाई से अधिक बहुमत की सरकार के दृष्टिकोण से भी महत्पूर्ण है। उन्होंने कौशल किशोर की भावी जीत को मोहनलाल गंज का सौभाग्य घोषित करते हुए मतदाताओं से इस सौभाग्य का अपने वोट से स्वागत करने का वचन मांगा।

डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने पत्रकारों से हिन्दू महासभा के हिन्दू महासभा नेताओं पंडित मदन मोहन मालवीय, वीर सावरकर, महंत दिग्विजय नाथ, बाल कृष्ण मुंजे, भाई परमानंद, डॉक्टर हेडगेवार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी उनके प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि एक सबल नेतृत्व ही राष्ट्र और समाज के हितों को सुरक्षित कर सकता है।बहुसंख्यक समाज के लिए अखिल भारत हिन्दू महासभा से बड़ा दूसरा कोई सशक्त नेतृत्व नहीं मिल सकता।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!