नीमच। मंडीअधिनियम का उल्लंघन करने एवं कृषकों से धोखा-धड़ी करने वाले व्यापारियों हम्मालो एव तुलावटियों के खिलाफ मंडी प्रशासन अब एक्शन के मोड में है जिसको लेकर मंडी प्रशासन द्वारा मंडी अधिनियम का उल्लंघन करने पर कुछ व्यापारीयो एवं हम्मालों की अनुज्ञप्ति निलंबित की गई है।जिसको लेकर मंडी प्रसाशन द्वरा एक सूचना पत्र भी जारी किया गया है जिसमे बताया गया कि कार्यालयीन आदेश से अनुज्ञप्तिधारी फर्म राज इंटरप्राइजेस पूर्व की फर्म चाँदमल मुकेश कुमार के प्रोपराइटर द्वारा विक्रेता किसान रामेश्वर पिता भवनीशंकर कन्हैयालाल पिता लालचंद एवं विशाल पिता देवीलाल की उपज का भुगतान नियमानुसार व्यापारी के स्थान पर स्वयं के द्वारा 2 प्रतिशत अवैध कमीशन कटोत्रा कर एवं मंडी समिति द्वारा निर्धारित हम्माली राशि से 16/- रु. प्रति दाग (नग) से अधिक कटोत्रा किया जाकर भुगतान किया जाने से मंडी अधिनियम की धारा 32 (5), अनुज्ञप्ति की शर्त (क) (ग) का उल्लंघन किया जाना पाया गया तथा हम्माल सलीम राधे पिता रफीक, मोहसीन पिता इस्माईल एवं आशिक पिता मुबारिक के साथ मिल कर उक्त किसानों को भ्रमित / छल कर 18800/- रू. अवैध रूप से वसूल कर मंडी अधिनियम 1972 की धारा 31 एवं अनुज्ञप्ति की शर्त (क) (ख) का उल्लंघन किया जाना पाया गया।प्रकरण मंडी समिति के समक्ष रखा जाने पर फर्म प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत उत्तर समाधानकारक नहीं होने से तथा हम्मालों के द्वारा प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं कर किसानों के साथ किये गये छल को स्वीकार किया जाना पाया गया। मंडी समिति के हस्तक्षेप के पश्चात उपरोक्त राशि कृषक को वापिस कराई गयी तद्उपरांत मंडी समिति,नीमच के द्वारा कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 33 (ख) (ड) (च) व 33 (2) के अधीन फर्म राज इंटरप्राइजेस एवं उक्त हम्मालों की अनुज्ञप्ति दिनांक 02.06.2024 से निलंबित की गई।उपरोक्त कार्यवाही में मंडी बोर्ड भोपाल के प्रबंध संचालक महोदय,आंचलिक कार्यालय उज्जैन के संयुक्त संचालक, जिला कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) / भारसाधक अधिकारी मंडी समिति, नीमच का नियमन व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने में सराहनीय योगदान रहा एवं मंडी समिति द्वारा किये जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है।
ब्रेकिंग : जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, युवक की पहचान के बाद भी मौत का रहस्य बरकरार
2 days ago
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में लू जैसे हालात; फिलहाल राहत के संकेत नहीं
3 days ago
डीएवी परिसर में विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण
3 days ago
10वीं बोर्ड में 90.4% अंक हासिल कर सैय्यद अहमद ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
3 days ago
आग के मुहावने पर घोड़ा डोंगरी नगर परिषद
3 days ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। धमाका। देवरिया मे प्रशासनिक हड़कंप. वकील की मौत के मामले मे SDM विपिन द्विवेदी सस्पेंड.लापरवाही पर योगी सरकार का बड़ा प्रहार विभागीय जांच के आदेश। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ/देवरिया। “?रेट फिक्स . न्याय फेल ” _बरहज के घूसखोर एसडीएम बिपिन द्विवेदी निलंबित विभागीय जांच के आदेश से मचा भूचाल। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ/वाराणासी। लेडी सिंघम का दबदबा .नीतू काद्दयान बनी गोमती जोन की गई DCP आपराधियों मे खौफ का नया नाम ।लखनऊ/वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया मे वकील की मौत का मामला अब तूल पकड़ चुका है _सरकार ने भी अब तुरंत एक्शन लेते हुए बरहज के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। सख्त अफसर का तबादला ? देवरिया से DGP मुख्यालय तक _उपलब्धियों के बीच उठे सवाल ? लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट