ताज़ा ख़बरें
Trending

गभाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ गभाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना गभाना क्षेत्र के अलीगढ़ राजमार्ग स्थित 14 नंबर भट्ठा के निकट मंगलवार को एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी । बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक के भाई ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । मंगलवार को शेर खां ( 50 )
लियाकत अली अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से थाना चंदपा क्षेत्र के गांव अल्हैपुर से खुर्जा किसी काम से जा रहे थे । जैसे ही वह आगरा – अलीगढ़ राजमार्ग पर 14 नंबर भट्ठा के निकट पहुंचे , वहां उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी । बाइक सवार गंभीर रूप से घायल पर भीड़ जमा हो गई । पुलिस भी पहुंच गई । घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया । यहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया । पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है । सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए । मृतक ने अपने पीछे पत्नी एवं आठ बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है । मृतक के भाई रियासत ने डंपर चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!