अवैध रेत उत्खनन एवं मंण्डारण करने वाले रेत माफियो के विरुद्ध कार्यवाही करने सक्ती कलेक्टर से हुई शिकायत
ग्राम रनपोटा सोन नदी की सीने को छलनी कर भारी मात्रा में रेत निकाल रहे रेत माफिया सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रनपोटा पुल के पास सोन नदी से रेत माफियों के द्वारा चैन माउंटेन मशीन (बडे पोकलेन) लगाकर वहां से बड़े-बड़े हाईवा से 20 फीट गहरे करते हुए सोन नदी से रेत निकाला जा रहा है, पत्रकार लोग ने अवैध उत्खनन का विरोध किए तो उन्हीं को धमकाने लगे साथ ही क्षेत्र के कुछ अधिकारियों के साथ साठगांठ कर रेत माफियों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध रेत खनन के साथ-साथ ग्राम पंचायत रनपोटा बाजार के पास शासकीय जमीन पर भारी मात्रा में अवैध रेत का भण्डारण किया गया है। और साथ ही ग्राम बासीन के स्कूल में भी बड़ी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण किया गया है रेत माफियो के ऊपर कार्यवाही नहीं होने से इनका हौसाला बुलंद है और सुबह से लेकर रातभर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिसकी वजह से नदी के बीचों-बीच 20 फीट की गहरी खाई बन गई है, जिससे भविष्य में कुछ अप्रिय घटना घट सकती है क्षेत्र के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी है पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जिसको लेकर आवेदक ने सक्ती कलेक्टर से लिखित शिकायत की है और साथ ही कठोर कार्रवाई की मांग किया है अब देखना यह होगा कि आगे रेत माफियो के ऊपर कार्यवाही होता है या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चली जाएगी वर्जन। आपके द्वारा मामले की जानकारी हुई है अवैध रेत उत्खनन व भंडारण करने वाले पर होगी कार्रवाई अमृत विकास तोपनो कलेक्टर सक्ती
गोपालगंज बिहार। जिले के सासामुसा निवासी समाज सेवी, सरकारी शिक्षिका लक्ष्मी रानी का जन्म दिन धूमधाम से परिवार एवं समाज के लोगों द्बारा मनाया गया।
1 day ago
खैरवाही हाई स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 125 पौधे रोपित, जनप्रतिनिधियों और बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दल्ली राजहरा :-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति
2 days ago
भव्य व ऐतिहासिक होगा केकड़ी में रामद्वारे का लोकार्पण समारोह, 2 जुलाई 2026 गुरुवार को होगा।
2 days ago
नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’, पोलियो उन्मूलन अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका
2 days ago
नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’, पोलियो उन्मूलन अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका
2 days ago
नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’, पोलियो उन्मूलन अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका
2 days ago
टीकमगढ़ में जलकरविंसगति
2 days ago
शहडोल: टिल्लू पंप में करंट उतरने से 28 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस रिपोर्ट – संभागीय ब्यूरो प्रमुख सुनील रैदास शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला अपने घर के कुएं में लगे टिल्लू पंप से स्नान कर रही थी, तभी अचानक पंप में विद्युत प्रवाह आ गया और वह उसकी चपेट में आ गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रानी सिंह (28 वर्ष), पत्नी अंजू सिंह, निवासी ग्राम कुबरा के रूप में हुई है। घटना के दौरान करंट लगते ही महिला मौके पर गिर पड़ी। परिजनों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर महिला को पंप से अलग किया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि टिल्लू पंप में तकनीकी खराबी, वायरिंग में लीकेज या अर्थिंग की समस्या के कारण करंट फैला होगा। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और बिजली विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटे हैं।
2 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व व्यापक कांबिंग अभियान से अपराध नियंत्रण को मिली मजबूती
2 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी शिक्षा बिभाग की समीक्षा बैठक किए