मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का आज कलेक्टर ने सम्मान किया
शाजापुर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायरसेकेण्डरी परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले शाजापुर जिले के विद्यार्थियों को आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सम्मान कर बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए मेहनत आवश्यक है। विद्यार्थी मेहनत करें और लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया। कला संकाय से प्रदेश की प्रावीण्य सूची में सहारा पब्लिक स्कूल उमावि कालापीपल के प्रथम स्थान पाने वाले जयंत यादव एवं दूसरा स्थान पाने वाले कुलदीप मेवाड़ा ने बताया कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। इसी विद्यालय के कृषि समूह में पांचवा स्थान पाने वाली कु. तनीषा यादव ने कृषि अधिकारी बनने की रूचि बताई। फेम गुरूकुल एकेडमी उमावि मक्सी की जीव विज्ञान समूह में पांचवा स्थान पाने वाली कु. अनशिका पटेल ने डॉक्टर बनने तथा इसी विद्यालय की वाणिज्य समूह में प्रदेश में आठवा स्थान पाने वाली कु. महक ने सीए बनने की अपनी रूची बताई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव ने विद्यार्थियों को अपना परिचय देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, संबंधित विद्यालयो के प्राचार्य एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित था।
पांच बालिका छात्रावासों में 95.71लाख रुपए की लागत से बनेगी बाउंड्री वॉल बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वच्छता आवासीय वातावरण के लिए राशि जारी
4 days ago
खरगापुर तहसील कार्यालय में एसडीएम का छापा तहसीलदार समेत कई अफसर नदारत किसानों ने खोला मोर्चा
6 days ago
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
6 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
6 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
6 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
6 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
6 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
6 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
6 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली