Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

पर्यावरण सेना द्वारा ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत निकाली गई जन जागरूकता रैली

लोगों को हरित मतदान हेतु किया गया जागरुक।

जागो हे मतदाता,देश के भाग्य विधाता

प्रतापगढ़। पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता ब्लॉक के कंठी का पूरा गांव में स्थित चंद्र शेखर आजाद एकेडमी में ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान और उसके बाद पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।रैली में स्कूली बच्चों द्वारा जागो हे मतदाता, देश के भाग्य विधाता। वोट करेंगे वोट करेंगे,लोकतंत्र मजबूत करेंगे और बटन दबाओ पेड़ लगाओ, लोकतंत्र व सृष्टि बचाओ का नारा देकर मतदाताओं को आगामी 20 और 25 मई मतदान दिवस पर वोट अवश्य करने हेतु जागरुक किया गया।
इसके साथ ही ग्रीन वोटिंग अभियान के संयोजक यूथ ब्रांड एम्बेसडर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार भी है और राष्ट्रीय कर्तव्य भी।हमें मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शतप्रतिशत मतदान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए एक एक पेड़ भी लगाएं जिससे धरती का पर्यावरण संतुलित बना रहे।
कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि यादव ने कहा कि पर्यावरण सेना का ग्रीन वोटिंग अभियान एक अनोखा प्रयास है।इससे एक ओर जहां वोट देने से लोकतंत्र मजबूत होगा वहीं पेड़ लगाने से हमारी पृथ्वी से प्रदूषण समाप्त होगा।उन्होंने सभी विद्यार्थियों से हरित मतदान हेतु अपने परिजनों को प्रेरित करने की अपील की।
इस मौके पर आयुष,अखिलेश कुमार,सूरज,रश्मि देवी,विपिन कुमार,राज कुमार,नितिन यादव एवं नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!