शरद पवार ने नवनीत राणा का जिक्र कर जनता से मांगी माफी।
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच महाराष्ट्र में सियासी पारा अपने चरम पर है। ऐसे में चुनाव प्रचार के बीच आज एनसीपी शरदचंद्र के चीफ शरद पवार ने अमरावती से महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी बलवंत वानखेड़े के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने अमरावती की जनता से माफी भी मांगी।
शरद पवार ने नवनीत राणा का जिक्र कर जनता से मांगी माफी।
मुंबई/महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच महाराष्ट्र में सियासी पारा अपने चरम पर है। ऐसे में चुनाव प्रचार के बीच आज एनसीपी शरदचंद्र के चीफ शरद पवार ने अमरावती से महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी बलवंत वानखेड़े के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने अमरावती की जनता से माफी भी मांगी। दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव में अमरावती से सांसद नवनीत राणा एनसीपी के समर्थन से चुनाव जीत कर आईं थी, जिसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गईं।वहीं अब नवनीत राणा को बीजेपी ने अमरावती से ही उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार उनको उम्मीदवार बनाए जाने शरद पवार ने अमरावती की जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “पिछली बार हमने नवनीत राणा को प्रत्याशी बनाया था, उनके लिए प्रचार किया, सभाएं की.लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ उसने मुझे बहुत दुखी किया। मैनें कई बार सोचा कि मैं अमरावती आऊं और यहां की जनता से माफी मांगू।बता दें कि नवनीत राणा ने पिछले लोकसभा चुनाव में अमरावती सीट से बतौर निर्दलीय लोकसभा चुनाव जीता था। हाल ही में वो बीजेपी में शामिल हुई हैं और एक बार फिर इसी सीट से उन्हें मौका दिया गया है।नवतीन राणा की छवि महाराष्ट्र में एमवीए सरकार की मुखर विरोधी की रही है. खासकर वो शिवसेना (यूबीटी) चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ हमलावर रही हैं। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में एमवीए का हिस्सा हैं।इसके साथ ही शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हमें दूसरा पुतिन नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में मोदी के रूप में नया पुतिन बनाया जा रहा है। पवार ने कहा कि उन्होंने बहुत सारे नेताओं को काफी करीब से देखा। पंडित जवाहर लाल नेहरू के भाषण नए भारत बनाने पर आधारित थे। लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री का भाषण सुनें, इसमें दृष्टिकोण का आभाव होता है।
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
2 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
3 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
3 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
6 days ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही
6 days ago
गोपालगंज बिहार । नये जिला पदाधिकारी ने आज जिले की कमान संभाली
6 days ago
51 हजार परिवार बनें बच्चों के पहले शिक्षक 80 हजार बच्चे खेल खेल में कर रहे हैं स्कूल की तैयारी
1 week ago
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत पारित किया आदेश