लोगों डिजाइन प्रतियोगिता में जिले की छात्रा ने देश में चौथा स्थान हासिल किया
कलेक्टर श्री वैद्य ने छात्रा द्वारा तैयार किए गए लोगो डिजाइन की भूरि-भूरि प्रशंसा की
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 में आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में विदिशा जिले की छात्रा सुश्री नेहा प्रजापति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की छात्रा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया गया है साथ ही 1100 की राशि छात्रा के बैंक खाते में भेजी गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने विदिशा जिले के हैदरगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम बसियाकला में निवासरत बीएससी फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा सुश्री नेहा प्रजापति द्वारा लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करते हुए चौथा स्थान हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छात्रा नेहा द्वारा लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर भूरि-भूरि प्रशंसा की और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रेषित प्रशंस्ति पत्र को कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने अपने हाथो से नेहा को प्रदाय किया है।
इस दौरान कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में उपस्थित अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ व स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉ योगेश भरसट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्रीमती शशि मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी छात्रा द्वारा लोगो डिजाइन में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर शुभकामनाएं अभिव्यक्त की है।
सहायक नोडल डॉक्टर दीप्ति शुक्ला ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में लोगो डिजाइन करें, स्लोगन लिखे प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें विदिशा जिले की छात्रा सुश्री नेहा प्रजापति ने भी सहभागिता की थी। प्रतियोगिता उपरांत देश के पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए हैं जिनमें जिले की छात्रा सुश्री नेहा प्रजापति ने चौथा स्थान हासिल किया है।
पांच बालिका छात्रावासों में 95.71लाख रुपए की लागत से बनेगी बाउंड्री वॉल बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वच्छता आवासीय वातावरण के लिए राशि जारी
5 days ago
खरगापुर तहसील कार्यालय में एसडीएम का छापा तहसीलदार समेत कई अफसर नदारत किसानों ने खोला मोर्चा
6 days ago
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
6 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
6 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
6 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
6 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
7 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
7 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
7 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली