आगरा में एक युवक ने रविवार की शाम पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी। गोली उसके सीने लगी। मौके पर प्रेमी ने दम तोड़ दिया। महिला ने पांच महीने पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी। दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। इसे पति बर्दाश्त न कर सका। मिलने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी।
बाजार में घटना को देखकर लोगों की भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। तीनों ही राजस्थान धौलपुर के रहने वाले हैं।
मेंहदार महोत्सव व महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क
1 day ago
शाहजहाँपुर में आज दिनांक 09.02.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चेकिंग की गई,, चेकिंग के दौरान संबंधित थाना पुलिस द्वारा दुकानों/स्थानों की जांच की गई तथा आमजन को प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के प्रयोग से होने वाले जान-माल के नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रतिबंधित चाइनीज मंझा का क्रय-विक्रय एवं उपयोग दंडनीय अपराध है। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। *जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।*
1 day ago
वायरल भाभी सीमा राजपूत के वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का विवाद, घर में घुसकर पति के साथ मारपीट जलालाबाद (शाहजहाँपुर)। जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम रैपुरा निवासी और सोशल मीडिया पर “वायरल भाभी” के नाम से चर्चित सीमा राजपूत के वीडियो पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गांव में विवाद गहरा गया। बताया जा रहा है कि उनकी वीडियो पर गलत कमेंट किया जिसका विरोध करने पर दबंगों ने सीमा के घर में घुसकर उनके पति लुक्का के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करना उन्हें भारी पड़ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। दिशा समाचार पत्र
1 day ago
हरदोई उत्तर प्रदेश। हाईकोर्ट ने एसपी हरदोई को लगाई फटकार. कानून का दुरुपयोग बर्दाश्त 👎नही पत्रकार पर फर्जी इनाम घोषित कर एनकाउंटर की थी तैयारी । हरदोई उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 day ago
संकट हरण सहयोग समिति SHSS का 25 वां स्थापना दिवस
1 day ago
वाराणासी उत्तर प्रदेश। गैंगस्टर एक्ट के आरोपित को कोर्ट से मिली बड़ी राहत। वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 day ago
मैनपुरी उत्तर प्रदेश। एसटीएफ का बड़ा एक्शन. मिलावटी पेट्रोल .डीजल बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब. दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार. हजारोः लीटर अपमिश्रित ईधन जप्त। मैनपुरी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 day ago
कोलवा गांव के सरकारी विद्यालय में भवन की जर्जर स्थिति
1 day ago
पश्चिम चंपारण बगहा से मनोज कुमार की रिपोर्ट । SLUG : बगहा-1 प्रखंड के कोहुआवा गांव में एक ही भवन में दो स्कूल संचालित । एंकर जर्जर छत से हादसे का खतरा न्यूज़ पोस्ट : पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत कोहुआवा गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। यहां एक ही स्कूल भवन में दो-दो विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। विद्यालय भवन की छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह दरारें हैं और बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद सैकड़ों बच्चे रोज़ इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नए भवन का शीघ्र निर्माण कराया जाए या कम से कम बच्चों की जान को देखते हुए अस्थायी सुरक्षित व्यवस्था तुरंत की जाए। 📍 स्थान : कोहुआवा गांव, बगहा-1 प्रखंड
1 day ago
शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले का हिस्सा गिरने से 3 घायल, एक की हालत गंभीर शिवरीनारायण,