ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

एमसीएमसी प्रकोष्ठ से पेड न्यूज पर सतत नजर

एमसीएमसी प्रकोष्ठ से पेड न्यूज की सतत निगरानी
24 घंटे क्रियाशील एमसीएमसी प्रकोष्ठ

लोकसभा निर्वाचन 2024 में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विदिशा कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 225 में स्थापित किए गए एमसीएमसी प्रकोष्ठ से पेड न्यूज की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। एमसीएमसी कक्ष 24 घंटे क्रियाशील है। पेड न्यूज की निगरानी के लिए कक्ष में तैनात दल के सदस्यों की शिफ्ट वार ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के मार्गदर्शन में पेड न्यूज के साथ-साथ फेक न्यूज की भी सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ के जिला नोडल अधिकारी श्री बी.डी. अहरवाल के द्वारा प्रतिदिन एमसीएमसी कक्ष में पहुंचकर पेड न्यूज की जानकारी दल के सदस्यों से संवाद कर प्राप्त की जा रही है। साथ ही पेड न्यूज की निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
एमसीएमसी कक्ष में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ एफएम, रेडियो तथा सोशल मीडिया पर किये जा रहा है प्रचार-प्रसार के व्यय खर्च की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रतिदिन पेड न्यूज की निगरानी करते हुए रिकॉर्ड संधारण पंजी में जानकारी एकत्रित करना एवं कक्ष में लगाई गई एलईडी पर लोकल केवल चैनलों पर प्रसारित की जाने वाली पेड न्यूज की निगरानी समेत अन्य प्लेटफार्म पर अभ्यर्थियों द्वारा पेड न्यूज के माध्यम से किये जा रहे व्यय खर्च की को रिकॉर्ड संधारण पंजी में दर्ज किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!