ताज़ा ख़बरें

कुकड़ेश्वर पुलिस को मिली सफलता ,बरखेड़ा डेरो में दबिश देकर 1200 लीटर लहान किया नष्ट ,75 लीटर अवैध हाथ पट्टी कच्ची शराब की जप्त

 

मनासा।नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी निर्देशानुसार कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने शनिवार को बरखेड़ा बाछड़ा डेरो में दबिश  देकर करीब 1200 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया साथ ही  75 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर पांच लोगो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया ।वही मौके पर अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!