Uncategorized

कसडोल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

कसडोल.पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल आज जांजगीर लोकसभा की कसडोल विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम सम्माननीय अतिथियों द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी लगन और निष्ठा से अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करे तथा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े भारी मतों से विजयी बनाए।उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के सम्मानीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, धरसीवा विधायक अनुज शर्मा,आरंग विधायक खुशवंत साहिब, सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जांजगीर जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मोतीराम चंद्रवंशी, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर खिलावन साहू,
लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े,प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन बिहारी वर्मा,पूर्व जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष योगेश चंद्राकर,किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी,पूर्व विधायक मनाराम घृतलहरे,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा खुशबू बंजारे, जिला महामंत्री कृष्ण अवस्थी,जिला उपाध्यक्ष
तेजराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सेवक राम वर्मा,जिला मंत्री कृष्ण कुमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा,मंडल अध्यक्ष मेला राम साहू, नंदकुमार वर्मा,महेंद्र साहू,विजय यादव, मंडल महामंत्री सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!