अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसागर

आवारा पशुओं ने मचाया आतंक।

नगर पालिका मकरोनिया द्वारा नहीं की जा रही कार्यवाही।

सागर। नगर पालिका मकरोनिया अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में आम जन आवारा पशुओं से परेशान है। आए दिन यह पशु किसी न किसी को घायल कर देते हैं। नगर पालिका परिषद में जानवरों को पकड़ने के लिए गाड़ी होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसके कारण आवारा पशुओं की गिनती लागत बढ़ती जा रही है। इस संबंध में जब नगर पालिका अध्यक्ष से बताया गया उनका कहना है कि नगर पालिका सीएमओ से बात करें अगर नगर पालिका सीएमओ से बात करना है तो नगर पालिका अध्यक्ष की आवश्यकता ही क्यों है। नगर पालिका अध्यक्ष इसलिए चुना जाता है कि बाढ़ के विभिन्न वार्डों समस्याओं को सुनकर हल किया जाए। मगर नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही। नगर पालिका अध्यक्ष केवल उन्हें वार्ड में काम करते हैं जहां भाजपा की सरकार है। कांग्रेस वाले वार्डों में विकास के नाम पर कुछ भी कार्रवाई नहीं की जा रही। आवारा पशुओं द्वारा लगातार लोगों को घायल किया जा रहा है फिर भी नगर पालिका के ना तो अध्यक्ष को चिंता है और ना ही नगर पालिका सीईओ को।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!