Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

थाना सरसींवा पुलिस के द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं पर लगातार एक के बाद एक कार्यवाही कर, आरोपी को भेजा गया जेल

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया एवं DSP महोदय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे थाना क्षेत्रो में होने वाली अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि टीकाराम खटकर थाना सरसींवा, थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव थाना भटगांव, चौकी प्रभारी सोनी संजय नायक चौकी बेल्लादुला के संयुक्त टीम के साथ दिनांक 07.04.2024 को अवैध शराब रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था इस दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम छिरचुआ का फगनू राम गोड़ कई दिनों से अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा हैं कि सुचना पर हमराह स्टाप एवं गवाह विनोद श्रीवास, छबि बंजारे सकीनान सरसींवा को धारा 160 जाफ़ौ का नोटिस देकर साथ लेकर मौका घटना स्थल ग्राम छिरचुआ पहुंच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहाँ फगनू राम गोड़ पिता जगन्नाथिया गोड़ उम्र 32 वर्ष ग्राम छिरचुआ थाना सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ. ग. मिला जिसे बारीकी से पूछ ताछ करने पर अपने घर के पीछे खेत में एक जुट बोरी के अंदर 200 नग पाउच प्रत्येक में 200 एमएल भरी हुईं कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब व नाला के पास चार पिले रंग कि 20-20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा करीबन 80 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 120 लीटर कच्ची महुआ शराब अवैध रूप निकाल कर पेश किया जिसे मौके पर धारा 91जाफ़ौ. का नोटिस देकर शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कागजात पेश करने कहने पर कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिए जाने से आरोपी के कब्जे से चार पिले रंग की 20-20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा करीबन 80 लीटर कच्ची महुआ शराब,एक जुट बोरी के अंदर 200 नग पाउच प्रत्येक में 200 एमएल भरी हुईं कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 120 लीटर कच्ची महुआ शराब को मुताबिक जप्ति पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 32(2) 59(क) आब. एक्ट का घटना घटित करना पाए जाने से मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 07.04.2024 को विधिवत गिरफ्तार किया गिरफ्तारी की परिजन को दिया गया, गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर भेजा गया हैं

गिरफ्तार आरोपी -फगनू राम गोड़ पिता
जगन्नाथिया गोड़ उम्र 32 वर्ष ग्राम छिरचुआ थाना सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ छ. ग.

आरोपी के पास से – चार पिले रंग की 20-20
लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा करीबन 80 लीटर कच्ची महुआ शराब, एक जुट बोरी के अंदर 200 नग पाऊच प्रत्येक में 200 एमएल भरी हुईं कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 120 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 24000 हजार रूपये

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!