Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

यहां टेंट तक की व्यवस्था नहीं कर सका प्रशासन,प्रभु श्री राम चंद्र की प्रतिमा को लेकर बड़ी लापरवाही आई सामने

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन यहां भी स्थापित की गई थी प्रतिमा

यहां टेंट तक की व्यवस्था नहीं कर सका प्रशासन,प्रभु श्री राम चंद्र की प्रतिमा को लेकर बड़ी लापरवाही आई सामने

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

 

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन यहां भी स्थापित की गई थी प्रतिमा

 

 

छत के लिए तरस रहे प्रभु श्री राम

 

अम्बेडकरनगर। अयोध्या में पांच सौ साल से अधिक की अवधि प्रभु श्री राम ने टेंट में बिताई जिस बीच विभिन्न पार्टियों ने इनके नाम पर जमकर राजनीति की। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ही पड़ोसी जिला अम्बेडकर नगर के मुख्यालय पर शहजादपुर में प्रभु श्री राम की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई। यहां पर लापरवाही इस कदर की प्रतिमा तो स्थापित करके वाहवाही तो प्रशासन ने लूट ली लेकिन यहां टेंट तो छोड़िये ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे प्रतिमा को छाया मिल सके। प्रतिमा को सुरक्षित करने के लिए लगा गेट भी कुछ ही दिन में टूट कर गायब हो गया। साफ सफाई की व्यवस्था भी कुछ ठीक नही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा पर चिड़िया कौवा सभी आकर बैठते है और गंदगी फैलाते हैं जो श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचा रहा है। प्रतिमा स्थापना के दिन ही जिला अधिकारी अविनाश सिंह मौखिक रूप से छाया की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया था लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने कोई व्यवस्था करवाने की जरूरत नही समझी।

जब बात मीडिया में आई तो सत्ता दल के कुछ नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं प्रकट करते हुए प्रभु श्री राम की प्रतिमा के लिए छाया की व्यवस्था हेतु मांग की।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जिले की कमान संभालने के बाद से ही जिला सभी वैधानिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है लेकिन नगर पालिका अकबरपुर प्रशासन इनके मंशा पर पानी फेरने का कार्य कर रहा है।

 

*लगभग तीन लाख रुपये का था प्रोजेक्ट*

 

प्राण प्रतिष्ठा के समय अम्बेडकरनगर में स्थापित की गई प्रभु राम की प्रतिमा का निर्माण लगभग तीन लाख रुपये से हुई लेकिन उनकी प्रतिमा को छाया मिले इसके लिए कोई भी व्यवस्था नही मिली। धूप हो या बरसात प्रभु श्री राम की प्रतिमा को यहां एक टेंट तक नसीब नहीं हुआ। अयोध्या में मंदिर बनकर लगभग तैयार है।

 

 

*अधिशाषी अधिकारी से नहीं हो सकी वार्ता*

 

इस संबंध में जानकारी लेने हेतु अकबरपुर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फ़ोन कवरेज एरिया से बाहर था।

 

 

*नेताओं में भी आक्रोश,कार्यवाही की मांग*

 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सत्यम ओझा ने आक्रोश जताया और प्रभु श्री राम की प्रतिमा के लिए छाया की व्यवस्था हेतु मांग की। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों में आक्रोश देखने को मिला। इनके द्वारा छतिग्रस्त चबूतरे को ठीक करवाने और छतिग्रस्त करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!