FIR….और अब नरवाई जलाने पर स्लीमनाबाद थाने में दर्ज हुई एफआईआर, कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नरवाई जलाने के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करना सुमेर सिंह को पड़ा महंगा, नरवाई जलाने के मामले में दर्ज हुई जिले की दूसरी एफआईआर
कटनी । जिला प्रशासन ने नरवाई जलाने पर अब सख्ती करना शुरू कर दिया है।जिले में बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में नरवाई जलाने वाले दो किसानों के विरुद्ध अलग-अलग पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज की गई।
नरवाई जलाने पर पुलिस थाना माधवनगर में जिले की पहली प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद स्लीमनाबाद पुलिस थाना में भी नरवाई जलाने के मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज हुई।
कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन पर हुई एफआईआर
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जान -माल और पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर नरवाई में आग लगाने के संबंध में हाल ही में जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर आज बुधवार को ग्राम डुगरहाई स्लीमनाबाद निवासी सुमेर सिंह के विरुद्ध स्लीमनाबाद पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोटवार ने कराई एफआईआर
ग्राम डुगरहाई में खसरा नंबर 196/2रकबा 0.80 हेक्टेयर भूमि जो की नरबद सिंह पिता बुद्धू सिंह के नाम पर दर्ज है। नरबद सिंह के पुत्र सुमेर सिंह द्वारा उल्लेखित खसरा नंबर के खेत में बोई गई गेहूं की फसल काटने के बाद बुधवार 3 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे खेत में पड़ी नरवाई में आग लगा दी। देखते ही देखते आग फैल गई । ग्रामीणों की मदद से जिला प्रशासन के अमले ने आनन-फानन में आग बुझाई । इसके बाद इस कृत्य के लिए ग्राम कोटवार रामविशाल वंशकार ने थाना स्लीमनाबाद में पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराया।
इस धारा में दर्ज हुई प्राथमिकी
स्लीमनाबाद पुलिस थाना में ग्राम कोटवार ने सुमेर सिंह के विरुद्ध बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया है।
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
5 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
5 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
5 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
5 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
5 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
5 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
5 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
6 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
1 week ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया