कटनी। आचार संहिता के दौरान बगैर अनुमति देर रात डीजे बजाकर शांति व्यवस्था भंग करना डीजे संचालक को खासा महंगा पड़ा। कोतवाली पुलिस ने डीजे जप्त करते हुए संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शांति पूर्ण संपन्न कराने एवं आदर्ष आचार संहिता का सख्ती से पालन कराये जाने हेतु निर्देषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आषीष कुमार शर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण कर आमजन को आचार संहिता का पालन करने की समझाईष दी जा रही है। साथ ही प्रतिदिन सघन वाहन चैकिंग लगाकर वाहनों की चैकिंग, गुण्डा, बदमाषों की चैकिंग, गिरफ्तारी, स्थाई वारंटों की अधिक से अधिक तामीली, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में गत 3 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि रोचलानी चौराहा के पास नई बस्ती में साउण्ड बाक्स लगाकर डी.जे. बजाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आषीष कुमार शर्मा के द्वारा तत्काल स्टॉफ को मौके पर भेजा गया। मौके पर उपस्थित संदीप सोनी पिता मथुरा प्रसाद सोनी से आचार संहिता के दौरान डी.जे संचालन किए जाने के संबंध में अनुमति पत्र की मांग की गई, जिसके द्वारा कोई अनुमति लेना नही बताया गया।
डी.जे संचालक संदीप सोनी पिता मथुरा प्रसाद सोनी उम्र 25 वर्ष नि. गुरूनानक धर्मशाला के सामने राबर्ट लाईन थाना माधवनगर जिला कटनी के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति रात्रि लगभग 11 बजे तेज आवाज में डीजे का संचालन करते हुए पाए जाने पर साउण्ड बाक्स को जप्त कर थाना लाया गया एवं थाना कोतवाली कटनी में धारा 188 भादवि. 7/15 कोलाहल अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम जी के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
5 days ago
प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्बारा बिहार फिल्म निगम स एवं बिधान परिषद् से सुटिंग अनुमति प्राप्त करने के बाद सभापति बिहार बिधान परिषद् हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के सुटिंग क्रम में डिस्टेनी स्टूडियो के दीपक राय एवं सहयोगी
5 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी ने किया संत रविदास विकास शिविर का उद्घाटन
5 days ago
जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
5 days ago
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
5 days ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
5 days ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
5 days ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
6 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
1 week ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया