कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के व्दारा लगातार अवैध रुप से गांजा तस्करी करने वाले के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्राप्त निर्देशों के आधार पर गत 01 अप्रैल को ग्राम पिपरिया कला सिनगौडी रोड पर सरप्राईज वाहन चैकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एम.पी. 54 जेड.ए. 4654 डीलक्स ब्लू ब्लैक कलर का चालक वहां पर पहुंचा। जिसे चैकिग के दौरान स्टाफ की मदद से रोका गया। बाइक चालक हेल्मेट नही लगाया था। रोकने पर वह तत्काल चालान कटाने हेतु निवेदन करने लगा। आम तौर पर यातायात नियमो का उल्लघन करने वाले चालक चालान कटवाने में हीला हवली करते है। किन्तु वह व्यक्ति शीघ्र पैसे निकालकर देने लगा। नाम पता पूंछने पर उसने अपना नाम दुर्गेश सिंह पिता राजकुमार सिंह रघवुशी निवासी घुनौर थाना वि.गढ जिला कटनी का होना बताया। उक्त युवक की गतिविधि सग्दिध लगने पर उसकी पीठ पर लदे ग्रे ब्लैक रंग के बैग पर संदेह होने से बैग निलकवाकर चैक किया गया तो उसमें कत्थे कलर के टैप में लिपटे तीन पैकिट दिखे। जिसे खोलकर चैक करने पर सूखी पत्तियां डंठल बीज जैसा अवैध मादक पदार्थ गांजा दिखाई दिया। बैग में लगभग 03 किलो. गांजा कीमत 30000 रुपये पाया गया। आरोपी से मोटर सायकिल को मौके में जप्त किया गया। आरोपी के विरुध्द एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरी. शैलेन्द्र सिंह सेंगर, स.उ.निरी. महेश सिंह, आर. संतोष यादव, वाहन चालक संजय पाडेय आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुविधा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*
2 days ago
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
2 days ago
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
3 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
3 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
4 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
4 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
4 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
4 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।